शिवमहापुराण सुनने का अवसर नहीं छोड़ना चाहिए: कथावाचक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी में स्थित श्री ब्रह्म बूबू मंदिर प्रागंण में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा के द्वितीय दिवस में कथावाचक संजय कृष्ण ठाकुर जी महाराज के द्वारा शिव का वर्णन करते हुए वहां उपस्थित जनसैलाब को शिवमहापुराण के चंचुला एवं बिन्दुग के चरित्र की कथा को विस्तार से श्रद्धालुओं को श्रवण कराई व्यास जी ने कहा जिस प्रकार आजन्म दुराचारी मार्ग में मृत्यु को प्राप्त हुआ जीव शिवमहापुराण की कथा को सुनकर मुक्त हो सकता है जब हमें प्रत्यक्ष कथा सुनने को मिल रही है ऐसे में हमें यह अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कथा के माध्यम से साध्य साधन श्रवण किर्तन मनन के विषय में प्रकाश डालने के पश्चात व्यास जी ने शिवमहापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए द्वितीय दिवस की कथा को विश्राम दिया इससे पूर्व पंडित ललित मोहन पाण्डेय जी द्वारा नित्यकर्म का कार्य भी किया गया। उपस्थित भक्तगणों में मुख्य रूप से चंद्र मोहन पलड़िया अभिषेक तिवारी श्याम दादा एवं पूरन चंद्र जोशी इत्यादि लोग मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगी फ्री हेल्थ वैन, 44 जांचें और कई नई योजनाओं का तोहफा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440