हल्द्वानी में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत, पुलिस जुटी शिनाख्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां मंडी चौकी क्षेत्र के बरेली रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। युवक की पहचान के लिए पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में सनसनी: BSF जवान पर प्रेमिका को ज़हर देकर हत्या का आरोप, फिर खुद भी खाया ज़हर, दून अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि यदि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाती, तो शव का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के तीन दिन बाद कर दिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440