खाई में गिरी कार, हादसे में युवक की मौत, बच्ची समेत तीन घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विकासनगर के हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को दोपहर एक अल्टो कार (नंबर यूके 12 सी 3803) विकासनगर से कोटी की ओर जा रही थी। छिबरो पावर हाउस के पास कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना कालसी थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल 2026: आज हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें मिलेगा वरदान

सूचना मिलते ही कालसी पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल विकासनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चालक जयपाल को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि 4 वर्षीय बच्ची ताशी का इलाज विकासनगर में चल रहा है। कालसी थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि दुर्घटना हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर हुई है, और सभी घायलों को समय रहते रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

कार हादसे में मृतकः
अंकित (25 वर्ष) पुत्र दिलीप सिंह, निवासी- जामना, तहसील कमरौ, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।
कार हादसे में घायलः
जयपाल (32 वर्ष) पुत्र मोहर सिंह, निवासी- दोऊ, कालसी, देहरादून, उत्तराखंड (कार चालक)
ताशी चौहान (4 वर्ष) पुत्री जयपाल, निवासी- दोऊ, कालसी, देहरादून, उत्तराखंड

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440