समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने एक युवक पर सरेराह छेड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
राजपुरा धोबीघाट निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि चन्द्रपाल उर्फ कालू कश्यप के द्वारा विगत 28 अगस्त को उसे कालाढूंगी रोड पर रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी द्वारा उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला की सौंपी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



