गौला नदी में नहा रहा युवक डूबा, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नहाने के दौरान काठगोदाम गौला पुल के पास गौला नदी में एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

जानकारी के अनुसार समसूद्दीन गली थाना किला मण्डी जनपद बरेली निवासी 21 वर्षीय अरबाज पुत्र सुलतान रविवार को यहां अपने चार दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोपहर में चारों दोस्त काठगोदाम पुल के पास गौला नदी में नहाने उतर गये। इस बीच अरबाज गहराई में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथियों ने शोर मचा दिया। इस पर आस-पास के लोग मौके पर एक‌त्र हो गए और उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी गहरा होने के चलते वह उसे बचाने में नाकाम रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी ने नदी में डूबे युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि जिस स्थान पर युवक डूबा उसकी गहराई करीब 15 फीट के आस-पास थी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440