उत्तराखण्ड में आने वाला समय आप का : युनुस चौधरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि आने वाला समय आप का है। उनका कहना था कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों से ही तंग आ चुकी है और राज्य की जनता आप को विकल्प के रूप में देख रही है

चौधरी ने जारी प्रेस बयान में कहा कि आप आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रदेश दौरे के दौरान उत्तराखण्ड की जनता का प्यार व समर्थन आप को मिल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त आ चुकी है। दिन प्रतिदिन समाज के हर वर्ग से आम जनमानस आप परिवार का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब उत्तराखण्ड की जनता दिल्ली की तर्ज पर भाजपा और कांग्रेस को जड़ से उखाड़ कर आप को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका देगी। उनका कहना था कि पूरा देश आज केजरीवाल मॉडल को पसंद कर रही है। जिससे विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा बौखलाई हुई है। डॉ0 चौधरी ने कहा कि जल्द ही संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक कार्यकारिणी की घोषणा होने वाली है।
प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा है कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति में विश्वास रखती है। आप दिल्ली की तरह उत्तराखंड की भी कायापलट करेगी। वह यहां पर राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि राजनीति बदलने आई है।
ज़िलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड बनने के बाद यहां वह सारी सुविधाएं जनता को देगी जो दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद यहां का विकास माँडल पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा।
इस अवसर पर दीप पाण्डे, पुष्कर बिष्ट, रमेश काण्डपाल, देवेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, खेमकरन, राजीव लोचन, शानू खान, जितेन्द्र कुमार, शादाब आलम आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440