युवक व अधेड़ ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विषपान से गंभीर अधेड़ व युवक की यहां उपचार के दौरान के मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार बाजपुर निवासी 27 वर्षीय शानू पुत्र सेवक राम ने दो दिन पूर्व अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसे हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकि चिकित्सालय ले गये। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीते दिवस उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक वृद्घ की भी विषपान से मौत हो गई। बताया जाता है कि बिजनौर निवासी 70 वर्षीय खलील ने भी तीन दिन पूर्व विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे यहां एक निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया था। जहां उसकी भी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन घटनाओं से मृतकों के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दोनों के विषपान कर मौत को गले लगाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस मृतकों के परिवारजनों से पूछताछ कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440