समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 1500 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने पुलिस को अपना नाम रईस पुत्र नत्थू निवासी नूरी मस्जिद इन्द्रानगर बताया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


