लेनदेन को लेकर युवक पर कैंची से हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक पर कैंची से हमला बोल दिया गया। घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा के गुलजारी में रहने वाले जावेद ने नारायण उर्फ बंटी से 32 हजार रूपये लेने थे। 11 नवम्बर को जावेद जब बंटी से पैसे मांगने गया तो उसे टरका दिया गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। आरोप है कि इस बीच बंटी ने जावेद पर कैंची से हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसका बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जावेद के जीजा सुलेमान ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440