समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार जब वह रात्रि गश्त कर रही थी इसी दौरान भाखड़ा पुल के समीप एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने 52 पव्वे देशी शराब के बरामद किए जो उसने एक कट्टे के अन्दर रखे हुए थे। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी लामाचौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने यह भी बताया कि वह उक्त ठेकों से शराब खरीद कर लाता है और उसे रात्रि में ऐसे स्थानों पर बेचता है, जहां शराब के ठेके नहीं हैं। पुलिस ने युवक को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












