अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान तीनपानी बाईपास के पास एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। जो पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश पंत पुत्र दिनेश चन्द्र पंत निवासी तीनपानी खन्नाफार्म बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440