युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अपर नेहरू ग्राम में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपर नेहरू ग्राम में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल मौके पर पंहुचा, पुलिस को पता चला कि मृतक संजय कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी अपर नेहरू ग्राम उम्र 34 वर्ष अविवाहित था एवं अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक शराब पीने का अत्यधिक आदी था, एवं अपने घर में अलग रहता था। मौके पर मृतक के कमरे से नुवान जहर की शीशी बरामद हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है। प्रारंभिक जांच से मृतक की मृत्यु जहर खाकर होना ज्ञात हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440