युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना राजपुर के सकाया सेंटर मे अध्ययनरत एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस ने मृतक युवक के शव को सुरक्षा व स्थिति के दृष्टिगत कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया हैं। थाना राजपुर पुलिस के अनुसार मृतक के परिवारजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं। उनके देहरादून आने पर युवक के शव के पंचायत नामा की कार्यवाही की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजपुर पुलिस को रात्रि में सूचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत सकाया सेंटर मे अध्ययनरत एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही एसओ राजपुर पुलिस फोर्स के साथ सकाया सेंटर पहुंचे ओर छान बीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला की कुन्गा तेफिन पुत्र श्री सैन्गपो उम्र 25 वर्ष निवासी संकाया सेन्टर राजपुर देहरादून मूल निवासी नेपाल द्वारा चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। मालूमात करने पर जानकारी हुई कि उक्त युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा सेंटर में ही अध्ययनरत था। पुलिस के अनुसार मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -   लौकी जो शरीर को ठंडक देती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

पुलिस का कहना हैं की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्ट मार्टम रिपोट आने पर ही लग पायेगा। पुलिस ने शव को सुरक्षा व स्थिति के दृष्टिगत कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मृतक के परिवारजनों को सूचित कर दिया है।उनके देहरादून आने पर युवक के शव के पंचायत नामा की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   पांचवें बुढ़वा मंगल 2026: आज शाम बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग, हनुमत कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440