हल्द्वानी में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में महानगर हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर ईडी का दुरूप्रयोग करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही लगातार ईडी का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी व राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है।
यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार व काग्रेस नेता संदीप भैसोड़ा ने कहा मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का केन्द्र सरकार फैसला किया बेहद शर्मनाक है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा नेत्री दीपा खत्री, सुजल, सचिन, शानू, अल्वी, निखिल कुमार, शाहनवाज मालिक, सहिल राज, रवि आर्या, सचिन राठौर, सहिमा सिद्दिकी, मयंक गोस्वामी, सिद्धांत जोशी, नन्दनी खत्री, अमित गुप्ता, मो. अनस, हितेश जोशी, सौरभ कुमार, विक्की जोशी आदि थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल से लौटते ही बड़ा हादसा! 40 मीटर गहरी खाई में गिरी लखनऊ पर्यटकों की टैक्सी, एसडीआरएफ ने बचाईं सात जिंदगियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440