युवा कांग्रेस ने निकाली साइकिल यात्रा, किया पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हुई वृद्धि का विरोध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हुई वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने मंगलवार को साइकिल रैली निकाल कर किया प्रदर्शन। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विशाल मैगामार्ट से एसडीएम कोर्ट तक नारेबाजी करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार को कोसा।

इस मौके पर एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहना था कि केन्द्र सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है। रोज तेल के मूल्यों में वृद्धि करने का काम कर रही हैं। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि कच्चे तेल का मूल्य कम होने के बावजूद सरकार जनता का उत्पीड़न कर मूल्यों को निरन्तर बढ़ा रही है। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक कठायत ने कहा कि सरकार को जल्द मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राजू रावत, हेमंत कुमार, सालिम सिद्दीकी, रोहित कुमार, सुरेंद्र नगरकोटी, विक्की नरूला, मोकिन सैफी, सुहेब, मानस बेलवाल, अंकित परिहार, तौफीक, गौहर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को नमन, दोषियों को सजा दिलाने की उठी मांग
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440