नगर निगम के कूड़ा वाहन से टक्कर में युवक की हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से काम के लिए निकले युवक को नगर निगम के कूड़ा वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए बेस चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मजदूरी का काम करने वाला 43 वर्षीय मोहम्मद यासीन पुत्र अब्दुल रहमान
आज प्रातः काम पर जाने के लिए घर से निकला। अभी वह गौला बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पहुंचा ही था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रहे नगर निगम के कूड़ा वाहन संख्या यूके 04सीबी-9223 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह काफी दूर जा छिटका और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में यासीन को उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक के तीन छोटे – छोटे बच्चे हैं अब उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। ऐसे में परिजनों के भरण-पोषण का इकलौता जरिया मृतक ही था। उसकी मौत से अब परिवार के समक्ष कई परेशानियां उत्पन्न हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह बना ऐतिहासिक, सीएम धामी ने बुजुर्गों को बताया राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, योजनाओं की झड़ी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440