कैंटर खाई में गिरने से युवक मौत, चालक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम पड़ाव के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में कैंटर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ग्राम बलेदा खान मल्ला ज्योलीकोट निवासी चालक गोविन्द लाल उसी के गांव में रहने वाले 35 वर्षीय हरीश राम आर्या पुत्र शंकर आर्या के साथ कैंटर लेकर ज्योलीकोट से भुजिया घाट की तरफ आ रहा था। रास्ते में करीब 10 बजे आम पड़ाव के पास कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में हरीश व चालक गोविन्द भंगीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकाला और 108 आपातकालीन सेवा की मदद से अस्पताल भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही हरीश ने दम तोड़ दिया। जबकि चालक गोविन्द का डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मच गया है। उधर पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था और आज भी कैंटर में सवार होकर मजदूरी करने जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440