विषैला पदार्थ के सेवन सेे युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बिधौली लोअर कंडोली मे एक युवक की विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गई हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर रात्रि समय करीब 1 बजे थाना प्रेमनगर पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति शेखर नौटियाल पुत्र एलपी नौटियाल निवासी बिधौली लोअर कंडोली थाना प्रेम नगर उम्र 37 वर्ष ने अपने घर में विषैला खा लिया है। जिसको उपचार के लिए उसके परिवार द्वारा सनर्जी अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। थाना प्रेम नगर पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रेम नगर पुलिस ने बताया की मृतक द्वारा विषैला पदार्थ खाने के परिपेक्ष्य में भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ऊधमसिंह नगर में नाबालिग से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला! वीडियो बनाकर महीनों तक ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440