दोस्त के साथ नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भुजियाघाट के पास नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। यहां दोस्त के साथ नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूनायक, पोखरा निवासी 25 वषीय अनिकेत रैक्वाल पुत्र गोविन्द रैक्वाल बीते सोमवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए भुजियाघाट गया हुआ था। जहां वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में उतर गया। इस बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग नदी की तरफ दौड़े और अनिकेत को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अनिकेत की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   80 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर रामनगर पुलिस ने दबोचे दो ईनामी वाहन चोर, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440