जानकी पुल के पास युवक गंगा में डूबा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। देहरादून। हरियाणा के यमुनानगर से से अपने दोस्त से मिलने ऋषिकेश आया एक युवक जानकी पुल मुनिकीरेती के समीप गंगा में डूब गया। पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। उसके स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

थाना मुनिकीरेती के कैलाश गेट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्णानंद घाट के समीप शनिवार की सुबह दस बजे जानकी पुल के समीप सचेत लिखी (24 वर्ष) पुत्र प्रवीण निवासी सेक्टर 17 हुड्डा यमुनानगर हरियाणा की गंगा में डूब कर मौत हो गई। चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सचेत यहां अपने दोस्त चितेश निवासी रेवाड़ी हरियाणा से मिलने के लिए आया था। शनिवार की अल सुबह 2:30 बजे वह यहां पहुंचा था। चितेश कैलाश गेट में ही एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा है। वह यहां योग का प्रशिक्षण लेने आया हुआ है। घटना के दौरान चितेश गंगा तट पर योग कर रहा था। इसी दौरान सचेत नहाने के लिए गंगा में चला गया। इस दौरान वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए चितेश वहां पहुंचा। तब तक सचेत पानी में समा गया था। उसके दोस्त ने समीप मौजूद जल पुलिस को सूचित किया। जल पुलिस के जवानों ने सचेत को पानी में ढूंढा। करीब दस मिनट बाद उसे पानी से निकाला गया। बाद में उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सचेत महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मौलाना अंबाला से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीटेक पास है। वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाता है। सचेत के पिता का हुड्डा यमुनानगर में पेपर मिल का कारोबार है। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो एमबीबीएस करने चीन गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है

यह भी पढ़ें -   पांचवें बुढ़वा मंगल 2026: आज शाम बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग, हनुमत कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440