समाचार सच, देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने निजी भूमि पर बिना अनुमति काटे गये 52 साल के हरे पेड़ो की कुल 82 नग लकड़ियों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुये एक पिकअप को सीज़ किया हैं। पुलिस ने भूमि स्वामी सहित कुल 06 लोगो पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का दावा हैं की भूमि पर पूर्व में भी बड़ी संख्या में साल के पेड़ कटे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देश पर वर्तमान में जनपद में अवैध कार्यों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसारए पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत तैयार एसआेपी के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर अवैध कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया। इसी क्रम में आज उप निरीक्षक कुन्दन राम चौकी प्रभारी डाकपत्थर को सूचना मिली कि राजवाला में स्थित भूमि में कुछ लोग हरे साल के पेड़ को काट रहे है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे तो मौकै पर 52 साल के हरे पेड़ कटे हुये पाये गये। जिनको ले जाने के लिये 82 टुकड़ो में काटा जाना पाया गया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति रिजवान पुत्र हनीफ निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून को पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये व्यक्ति रिजवान ने पूछताछ में बताया कि उसके अतिरिक्त पेड़ कटने में 4 अन्य लोग भी शामिल हैए ये भूमि संदीप कौशिक नामक व्यक्ति की है उसने बताया कि उनके पास पेड़ काटने की अनुमति है। उनके कहने पर ही वह पेड़ काट रहे है। मौके पर भूमि के सत्यापन हेतु कि भूमि वन भूमि है या निजी भूमि इसके लिए राजस्व उपनिरीक्षक को तथा अनुमति के सत्यापन हेतु वन दरोगा को मौके पर बुलाया गया। राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा भूमि को निजी भूमि होना बताया गया। तथा वन दरोगा द्वारा बताया कि उक्त भूमि में कटे पेड़ो की कोई अनुमति नही दी गयी है। जो पेड़ काटे गये है वो बिना अनुमति के काटे गये है। साल के पेड़ों के काटने की अनुमति नही दी जाती है। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पूर्व में बड़ी संख्या में साल के पेड काटे जाना पाया गया है। भूमि मालिक सहित अन्य 06 व्यक्तियों पर थाना विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












