बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरा युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, श्रीनगर। श्रीनगर में बदरीनाथ हाईवे पर एक युवक नदी में जा गिरा। लोगों ने युवक को बहते हुए देखा। बताया कि युवक वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़ा था और अचानक नदी में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर एक टैक्सी में युवक जा रहा था। फरासु में इन दिनों भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट चल रहा है। जिसके चलते यहां वाहन रुके हुए थे। टैक्सी रुकने पर युवक बाहर निकल कर एक ओर खड़ा हो गया। इसी दौरान युवक अचानक नीचे गिर गया। युवक ने नदी में तैरने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय बाद वह डूब गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवक का नाम महेंद्र बुटोला पुत्र सते सिंह बुटोला ग्राम बस्ता अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग था। घर वालों ने बताया महेंद्र मानसिक रूप से परेशान था। जल पुलिस द्वारा युवक की खोजबीन जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440