समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा निवासी 20 वर्षीय शुभम बिष्ट पुत्र कुंदन बिष्ट ने बीती रात पंखे के कुंडे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता परिवारजनों को प्रातः चला। परिजनों के अनुसार शुभम बीते कई दिनों से बेरोजगार था। जिसके चलते उसकी आर्थिक हालत काफी कमजोर हो गई थी। इसे लेकर वह कई दिनों से मानसिक तनाव में था। बीती रात खाना खाने के बाद वह सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। जहां उसने आत्महत्या कर ली। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो शुभम फंदे में झूल रहा था। इस पर उसे फंदे से उतार कर परिजन डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों से आत्महत्या के बारे में जानकारी जुटाई है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















