महामारी से निपटने को पर्याप्त ऑक्सीजन व दवाइयां : बंशीधर भगत

समाचार सच, हल्द्वानी (एजेन्सी)। प्रदेश के काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिये पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाइयां सहित सभी अन्य सुविधायें मौजूद है। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 से 45 वर्ष के युवाओं और लोगों को कोरोना का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। जिससे राज्य के 50 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इन टीकाकरण का 400 करोड़ रुपये का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री भगत ने अपने जारी एक बयान में कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार अपने सारे संसाधनों के साथ पूरी निष्ठा से प्रदेश की जनता की हरसंभव मदद करने और बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे कठिन समय में यह आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भी है कि सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से जो भी सुझाव दिए जा रहे हैं, उनका पालन पूरी गंभीरता के साथ किया जाए। भगत ने कहा कि आम जनता को यह समझना होगा कि किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। यह सही समय है कि हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझे और खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरे लोगों को भी जागरूक करे।
उन्होंने कहा कि दवाइयों की कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। सामाजिक दूरी रखें तथा अन्य कोरोना संबंधी सावधानियों का पालन करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















