मर्चेंट नेवी में नौकरी देने के नाम पर पिथौरागढ़ के युवक से 1.35 लाख की ठगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के थाना जाजरदेवल के निवासी से मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 1.35 लाख रुपये की ठगी की गई थी। जिसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस ने इस मामले में आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ धारा 420 व 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया।

मामले के अनुसार जाजरदेवल भड़कटिया निवासी किशन सिंह धामी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया कि मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए रिक्त पदों के लिए मैसेज आए थे। जिसके बाद उन्होंने बताए गए नंबर पर संपर्क किया। जहां एक व्यक्ति ने अपने आप को मर्चेंट नेवी में कैप्टन संजीव बताते हुए नौकरी देने का आश्वासन दिया। ऐसे दौरान उनसे व्हाट्सएप पर ही सारे दस्तावेज मंगवाए गए। इस दौरान कैप्टन संजीव ने कहा कि उसके जहाज का नाम गोल्डन मरीन है और विशाखापट्टनम में उसको नौकरी दी जाएगी। साथ ही उन्हें नौकरी की एवज में सिक्योरिटी मनी के तौर पर ₹135000 जमा करने होंगे। जिसके बाद किशन सिंह धामी ने द्वारा रकम जमा कर दिया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति का फोन बंद हो गया और काफी दिनों तक फोन बंद होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

जिसके बाद पीड़ित ने सीधे इस पूरे मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी। थाना अध्यक्ष जाजारदेवल हरीश पुरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए साइबर सेल के माध्यम से आरोपी की शिनाख्त की और उसके बाद आरोपी संजय कुमार निवासी अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440