अनावश्यक रूप से आवागमन करने वाले 109 वाहन सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोविड कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक रूप से आवागमन करने वाले वाहन चालकों व व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसके तहत 109 वाहन सीज किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद देहरादून में कोविड -19 के दृष्टिगत लगाए गए लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल/पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोविड -19 के संबंध में भारत सरकार एव राज्य सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके फलस्वरूप कार्यवाही करते हुए अनावश्य रूप से वाहनों से घूमने वाले निम्न व्यक्तियों/वाहन चालकों के विरुद्ध निम्नलिखित कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान109 वाहन सीज किये गये। जिनमे 24 चौपहिया वाहन व 85 दुपहिया वाहन शामिल थे। कार्यवाही के दौरान 163 वाहनो के कोर्ट चालान किये गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगलों में फलों की बहार से बचेंगे वन्यजीव! हल्द्वानी में 51 फलदार पौधों और 451 आम के बीजों का अनूठा अभियान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440