13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज थाना राजपुर पुलिस को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सालान गांव कुठाल गेट में एक 13 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली है। इस सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को फंदे से उतारकर 108 के माध्यम से कोरोनेशन हॉस्पिटल रवाना किया, जहाँ उसको डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।

जांच से पाया गया की बच्चे का नाम आदित्य सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सालान थाना राजपुर उम्र 13 वर्ष था। वह अपने छोटे भाई के साथ घर पर ही खेल रहा था, उसके पिता माली के काम से बाहर गए हुए थे तथा माता एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। दोनो बच्चे घर पर अकेले थे। छोटा बच्चा टीवी पर कार्टून देख रहा था, मृतक बच्चे ने उससे रिमोट लेकर मूवी देखना चाहता था। छोटे ने उसको रिमोट नही दिया तो मृतक बच्चा उसको यह कहकर की तू मत दे मैं मर रहा हूं। उसको डराने के इरादे से घर में रखा दुपट्टा का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। छोटा बच्चा घबराकर आस पास के लोगों का जब तक बुलाकर लाया, उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, भुगतान के नाम पर वसूली का खेल बेनकाब
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440