Kumaon’s 144 year old Ramlila will begin with Ganesh worship on October 11.
समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं की 144 साल पुरानी रामलीला का शुभारम्भ 11 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ प्रारम्भ होगा। वहीं रात की रामलीला 15 अक्टूबर से वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रारम्भ होगी।ज्ञात हो कि कुमाऊं क्षेत्र में एकमात्र रामलीला ऐसी है जहां पर दिन व रात की रामलीला की जाती है। जहां रात की रामलीला में कलाकार अपने अभिनय के साथ – साथ रामलीला का भी वर्णन करते हैं वहीं दिन की रामलीला में रामलीला का वर्णन व्यासपीठ के द्वारा किया जाता है और कलाकार अपने हावभाव से प्रभु श्रीराम की लीला का भाव प्रदर्शित करते हैं। उक्त जानकारी देते हुए संचालन समिति 2023 के सदस्यों के अनुसार दिन की रामलीला में स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे, वहीं रात्रि लीला का मंचन वंृदावन से आई श्री ब्रिजेश्वरी लीला मण्डल द्वारा किया जायेगा। रामलीला में कई मुख्य आकर्षण भी होंगे जिसमें प्रभु श्रीराम की बारात, राम-केवट संवाद वहीं पंचवटी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी इसके अलावा रावण, मेघनाध, कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले श्रद्धालुओं के मध्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















