15 दिवसीय इम्ब्राइड्री पैच वर्क प्रशिक्षण का शुभारम्भ, 30 महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नाबार्ड के सहयोग से महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति लि0, दो नहरिया में 15 दिवसीय (एमईडीपी) इम्ब्राइड्री पैच वर्क के प्रशिक्षण का शुभारम्भ हो गया है। जिसमें 30 महिलाएं पैच वर्क का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेगी।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुए नाबार्ड के डीजीएम सुमेर चंद्र, केआर आर्य एवं नाबार्ड डीडीएम मुकेश बेलवाल ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी नाबार्ड की और योजना का लाभ लेने को भी प्रेरित किया।
समिति की अध्यक्ष सायमा हुसैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है व उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। समिति की सचिव श्रीमती निर्मला दरम्बाल ने कहा कि समिति पैचवर्क प्रशिक्षण देकर उत्तराखण्ड में एक नई पहल की शुरूआत करने जा रही है।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440