उत्तराखंड पुलिस के 1611 कांस्टेबल को मिला प्रमोशन, बने हेड कांस्टेबल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड पुलिस में सेवा दे रहे 1611 कांस्टेबलों को शासन ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। जिन्हें कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पर प्रमोट किया गया है। इन कांस्टेबलों की सूची जारी कर दी गई है। जिससे पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है। बताया जा रहा है कि प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। सशस्त्र पुलिस, पी0ए0सी0 में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी।

वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। जल्द ही नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440