15 दिनों में नौ साल तक के 1700 बच्चे हुए संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बीते 15 दिनों के भीतर 1700 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जिनकी आयु जन्म से 9 साल है। कोविड काल में अब तक प्रदेश में 5151 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं।  
कोरोना संक्रमण के लिहाजा से मई माह अब तक सबसे चुनौतीभरा रहा है। संक्रमित मामलों के साथ कोरोना मरीजों की मौत के मामलों में तेजी आई है। वहीं, संक्रमित बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 से 15 मई तक प्रदेश में 0 से 9 आयु वर्ग के 1700 बच्चों में कोरोना संक्रमण मिला है। 
विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर संक्रमण का ज्यादा प्रभाव होने के संकेत दिए हैं, लेकिन प्रदेश में इससे पहले ही संक्रमित बच्चों का तादाद बढ़ने लगी है। बीते 15 दिनों में 11 से 19 आयु वर्ग में 7104, 20 से 29 आयु वर्ग में 21545 और 30 से 39 आयु वर्ग में 25626 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि 90 से अधिक उम्र के 108 बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। 
90 से अधिक उम्र में कम लोग संक्रमित 
प्रदेश में कोरोना काल में अब तक 90 से अधिक उम्र वाले 266 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 20 से 40 साल की उम्र वाले युवा सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 90 साल की आयु के बुजुर्गों लोग घरों से बाहर कम निकलते हैं। जिससे कम लोग ही संक्रमण की चपेट में आए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   यमुनोत्री हाईवे फिर ठप! मूसलाधार बारिश से कई जगह भूस्खलन, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, यमुना भी उफान पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440