रेलवे पुलिस फोर्स में नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों से 18 लाख रुपये ठगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रेलवे पुलिस फोर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 18 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों में एक आईएमए में दैनिक वेतन पर नौकरी करने वाला कर्मचारी भी शामिल है। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल ने बताया कि रीना रानी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी ठाकुरपुर ने तहरीर दी। तहरीर मे कहा गया कि उसका पति आईएमए में डेलीवेज पर नौकरी करता है। उसके साथ वहां डीपी जुयाल भी काम करता है। उसने झांसा दिया कि वह और उसके परिचित सरकारी नौकरी लगवा देते हैं।

यह भी पढ़ें -   UKPSC का बड़ा अपडेट: गलत एडमिट कार्ड रद्द, 29 अप्रैल को जारी होंगे नए प्रवेश पत्र

राजेंद्र ने घर जाकर पत्नी को बताया। उन्होंने अपने रिश्तेदार तीन युवकों को नौकरी पर लगाने की बात की। तीनों को रेलवे पुलिस फोर्स में नौकरी दिलाने की बात कही गई। नौकरी के झांसे में तीनों को जुयाल ने भारती अधिकारी व शैफाली अधिकारी निवासी पीपल चौक कौलागढ़ और अनिल भट्ट मिलवाया है। आरोप है कि नौकरी के झांसे में पीड़ित तीनों युवकों से कुल 18 लाख रुपये ले लिए गए। आरोप है कि पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल रीना की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440