188 उत्तराखण्ड वासी यूक्रेन में फंसे, शासन ने लिस्ट भारत विदेश मंत्रालय को भेजी

खबर शेयर करें

Russia Ukraine War : समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे 188 उत्तराखण्ड वासियों की पहली लिस्ट भारत के विदेश मंत्रालय को भेज दी है।

उक्त जानकारी देते हुए राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि उत्तराखंड के कुल 188 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हम विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमारे अधिकारी हमारे छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए कार्य कर रहे हैं। सीएम ने माता-पिता को उनके बच्चों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड राज्य गृह विभाग ने गुरूवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने-अपने जनपदों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था। आपको बता दें कि आज दिनभर जनपदों में पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर ज्यादातर व्यस्त रहें।

यह भी पढ़ें -   विजयादशमी 2026: दशहरे से जुड़ी ये सबसे खास और महत्वपूर्ण बातें महत्व और परंपराएं

उधर, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की संख्या 188 हो गई है। शनिवार को दिन तक हेल्पलाइन नंबर पर 188 नागरिकों के यूक्रेन में होने की सूचना है। शासन की ओर से यह लिस्ट विदेश मंत्रालय को भेज भेज दी है। शासन की ओर से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी रेणुका व पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। कोई भी व्यक्ति डीआइजी पी रेणुका के मोबाइल 7579278144 और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के मोबाइल नंबर 983778889 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   क्या शुभ माना जाता है दशहरे वाले दिन नीलकंठ का दिखना इससे जुड़ी है क्या है मान्यता

देहरादून के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया की उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न कार्यों, यथा-शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूकेन में निवासरत है। वर्तमान में यूकेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूकेन में निवासरत देहरादून के नागरिको का विवरण यथा उनका नाम जनपद व यूकेन मे पता मोबाइल नम्बर, ई-मेल पासपोर्ट नम्बर आदि का विवरण आपदा कन्ट्रोलरूम देहरादून के दूरभाष नम्बर 0135-2726066, 1077 (टोल-फ्री), 07534826066 व ई-मेल आईडी- कमवबण्चहतबण्ककद/हउंपसण्बवउ पर अथवा आपातकालीन नम्बर-112 पर भी उपलब्ध करा सकते है।

यूक्रेन में जिलेवार फंसे छात्र की संख्या:
देहरादून – 39, नैनीताल – 24, हरिद्वार- 35, टिहरी-11, चमोली-02 रूद्रप्रयाग- 05, पौड़ी- 19, उत्तरकाशी- 07, ऊधमसिंह नगर- 36, पिथौरागढ़- 02, अल्मोड़ा- 01, चम्पावत- 04, अन्य- 3

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440