राज्य में कोरोना संक्रामित रोगियों की संख्या हुई 44
समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में रविवार देर सायं को दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उक्त जानकारी कोविड-19 पर हेल्थ बुलेटिन रविवार को जारी रात्रि 8.30 बजे की रिपोर्ट से मिली है। यह दोनों मरीज देहरादून जिले से है। राज्य में अब कोरोना संक्रामितों का आंकड़ा 42 से बढ़कर 44 पहुंच गया है। जिसमें 11 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।
देहरादून जिले से रविवार को 2 मरीज आने से अब 20 से बढ़कर मरीजों की संख्या 22 हो गयी है। वर्तमान में राज्य में सबसे ज्यादा संख्या वाला जिला देहरादून है। जबकि नैनीताल जिले में 9, उधमसिंह नगर में चार, हरिद्वार में सात, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रामित रोगी हैं।
शनिवार को यानि आज राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक लैब में 336 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 334 निगेटिव और दो केस पॉजिटिव हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 44 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 11 स्वस्थ्य हो चुके हैं। राज्यभर से 3334 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 3046 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 255 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


