200 बच्चों ने दी कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा, नेशनल कराटे फेडरेशन द्वारा टेक्निकल सेमिनार में कराटे की विभिन्न तकनीकों की दी जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन के द्वारा राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी उन्नति गार्डन श्री पुरम बरेली रोड में कलर बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमे नगर के लगभग 200 बच्चो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे हेम सिंह वर्मा, देव परिहार ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा दी।

इस कार्यक्रम के दौरान नेशनल कराटे फेडरेशन के द्वारा टेक्निकल समिनार एवं रैफरी सेमिनार का आयोजन भी किया गया। जिसमे नेशनल कराटे फेडरेशन के ट्रेजर ईश्वर थापा के द्वारा विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ नेशनल कराटे फेडरेशन के महासचिव मनोज कुमार मिश्रा के द्वारा कराटे गेम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि लालकुआं विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट ने कहा की आज कल के माहौल को देखते हुए बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेंस बहुत जरूरी है और बच्चियों को इसमें बड़चढ़ कर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा की मोदी जी द्वारा खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया आदि स्कीम में लॉन्च की जा रही है जिस खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा सके। डॉ0 बिष्ट ने बच्चो को स्पोर्ट्स से जुड़ने की लिए प्ररित किया एव बच्चो के लिए हर संभव मदद के लिए वादा किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

कार्यकम में मुख्य रूप से मनोज कुमार मिश्रा महासचिव नेशनल कराटे फेडरेशन एवं डॉयरेक्टर फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, ईश्वर थापा कोषाध्यक्ष नेशनल कराटे फेडरेशन, संजय गुप्ता नेशनल जज एंड रैफरी, महेंद्र सिंह भाकुनी महासचिव उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन, बंशी सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन, रोहित यादव डॉयरेक्टर राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी, कराटे प्रशिक्षक विक्रम खनी, लक्ष्मण भट्ट, रेनू बोरा, जूनियर इंस्ट्रक्टर प्रत्युष गुप्ता, सपना भाकुनी, हर्षित सिंह, नीरज शर्मा, चमन अंसारी आदि के द्वारा प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित

200 children took the color belt grading exam, information about various techniques of karate was given in the technical seminar by the National Karate Federation.

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440