6 निजी अस्पतालों के 25 प्रतिशत बेड कोरोना के लिए आरक्षित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने नगर के 6 निजी अस्पतालों को संक्रमितों के ईलाज के लिए निर्धारित किया है। इन अस्पतालों के 25 प्रतिशत बेड कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित रहेंगे। यह अस्पताल निर्धारित दरों पर ईलाज करेंगे। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में नगर में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को कोविड सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। जहां संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर प्रशासन ने अब चिकित्सा सेवाओं में विस्तार की आवश्यकता को देखते हुए 6 निजी अस्पतालों को चयनित किया है। इनमें हल्द्वानी का सेंट्रल, सांई, बृजलाल, नीलकण्ठ व विवेकानन्द हॉस्पिटल शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इन चयनित अस्पतालों में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति निर्धारित दरों पर ईलाज करा सकते हैं। इन अस्पतालों में शासन से निर्धारित दरों का 80 प्रतिशत उपचार शुल्क लिया जायेगा। सभी अस्पतालों के 25 प्रतिशत बेड संक्रमितों के ईलाज के लिए आरक्षित रहेंगे। संक्रमितों का उपचार भारत सरकार व आईसीएमआर के दिशा-निर्देशानुसार ही किया जायेगा। इन अस्पतालों की चिकित्सा दरों के पैकेज में बिस्तर, भोजन व अन्य सुविधाएं, निगरानी, नर्सिंग देखभाल, डॉक्टरों के दौरे व परामर्श, इमेजिंग सहित जांच, कोविड देखभाल के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार और सहा-रूग्णता, ऑक्सीजन के लिए मानक देखभाल, रक्त आधान आदि शामिल हैं। डीएम ने यह भी कहा है कि यदि यह चयनित अस्पताल दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते या फिर उपचार में हीलाहवाली बरतते हैं तो इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट या मुख्य चिकित्साधिकारी से की जा सकती है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पताल के खिलाफ एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 तथा उत्तराखण्ड महामारी कोविड-19 नियमावली 2020 आदि की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में बड़ा हादसा टला! सिलेंडर धमाके से दहला न्यू पालिका बाजार, मिनटों में पांच दुकानें राख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440