मोतीनगर में ट्रेन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के मोतीनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी काठगोदाम को सोमवार रात करीब 11.20 बजे सूचना मिली कि पोल संख्या 75/15 के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। मृतक की पहचान सौरभ बजेठा (25) पुत्र खान सिंह बजेठा निवासी हाथीखाल, मोतीनगर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -   योग संगम-2026 में ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ का संदेश, 50 प्रतिभागियों ने किया अभ्यास

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि सौरभ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 11 जिलों में 27 जून तक होगी बारिश, 25 जून तक येलो अलर्ट

जीआरपी काठगोदाम के अनुसार घटना सिविल क्षेत्र में होने के कारण मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440