उत्तराखंड में आज आए 26 नए कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1845

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 26 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1845 पहुंच चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग में तीन-तीन संक्रमित मामले मिले हैं। जबकि पिथौरागढ़ व बागेश्वर में दो-दो और अल्मोड़ा में एक संक्रमित मामला मिला है। वहीं, देहरादून में छह, उत्तरकाशी में एक और हरिद्वार में दो केस आए हैं। प्रदेश में अब तक 1135 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 668 एक्टिव केस हैं। वहीं, 24 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 1229 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही 4686 की रिपोर्ट का इंतजार है। देहरादून में कोरोना के सबसे अधिक 475 मामले सामने आए हैं। इसके बाद नैनीताल में संक्रमितों का आंकड़ा 338 तक पहुंच गया है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440