दुकान की दीवार तोड़ गल्ले से उड़ाई 26 हजार की नकदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस चोरों को पकड़ तो रही है, लेकिन चोरी की वारदातों में अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक दुकान की दीवार तोड़कर हजारों की नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में रहने वाले विजय सिंह की परचून की दुकान है। विजय सिंह का कहना है कि बीती 22 जनवरी की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। अगली प्रातः जब दुकान पहुंचा तो दीवार टूटी देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। साथ ही गल्ले में रखी 26 हजार की नगदी, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि गायब था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440