वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कोटाबाग में वृद्धाश्रम निर्माण और बुजुर्गों के लिए नई योजनाओं का ऐलान
समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां एक ओर बुजुर्गों के सम्मान और कल्याण को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं, वहीं दूसरी ओर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में राष्ट्रीय राजनीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और असमकृदोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता “डबल इंजन सरकार” के मॉडल पर भरोसा जता रही है। उनके अनुसार केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में तेजी आती है और यही कारण है कि लोग इस मॉडल को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जनता ने विकास के लिए डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है। चाहे असम हो या पश्चिम बंगाल, जहां भी चुनाव परिणाम आएंगे, वहां बीजेपी की सरकार बनेगी।”
कोटाबाग में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम, हर जिले में होगी सुविधा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिन जिलों में अभी तक वृद्धाश्रम नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए आश्रम स्थापित किए जाएंगे। विशेष रूप से नैनीताल जनपद के कोटाबाग क्षेत्र में असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए एक आधुनिक वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए 50 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो जमीनी स्तर पर बुजुर्गों से जुड़ी सेवाओं को और प्रभावी बनाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराया जाए।
मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्त रुख, तय होगी जवाबदेही
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है।
चारधाम यात्रा को लेकर दिया न्योता, व्यवस्थाओं पर जताया भरोसा
मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा को आस्था की कठिन लेकिन पवित्र यात्रा बताते हुए देश-विदेश के श्रद्धालुओं को देवभूमि उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



