आपरेशन मर्यादा के तहत 27 लोगों का किया चालान

खबर शेयर करें

नदी, नालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों से 8300 रूपये संयोजन शुल्क वसूला

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। आपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों व नदी नालों के किनारे बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई लोगों का चालान किया तथा हजारों रूपये का संयोजन शुल्क वसूला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थानों एवं नदी नालों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाकर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करे। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध जगदीश चन्द्र, सीओ भवाली नितिन लोहनी के दिशा निर्देशन में थाना भीमताल द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतपुर/जमरानी में ऑपरेशन मर्यादा चलाते हुए कुल 27 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम, कोटपा एक्ट एवम कूड़ा फेंकना प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत चालान कर संयोजन शुल्क 8300/-रू0 वसूल किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440