29 को हल्द्वानी में CM धामी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, गौलापार से मुखानी तक 5 घंटे रहेंगे सक्रिय, जानिए कब और कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त 2026 को एक दिवसीय नैनीताल जनपद के दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री गौलापार में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

जिला प्रशासन से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी सुबह 11:50 बजे डीपीएस स्कूल मैदान, रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:10 बजे कार से उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए रवाना होंगे और करीब 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:15 से 2 बजे तक मुख्यमंत्री क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   रक्षाबंधन पर धामी सरकार का ‘महिला गिफ्ट पैकेज’! 60 की उम्र से रोडवेज फ्री, 10 पिंक ई-बस और हाईटेक टॉयलेट का ऐलान

व्यापार और उद्योग जगत से करेंगे संवाद
क्रीड़ा विश्वविद्यालय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे गौलापार से कार द्वारा आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। करीब 2:45 से 3:30 बजे तक यहां व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री से स्थानीय व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आनंद बाग और मुखानी में भी कार्यक्रम
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे आईटीडीसी फॉर्च्यून से आनंद बाग, जिला सहकारी बैंक के समीप के लिए रवाना होंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद करीब 4 बजे आनंद बाग से साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर-03, मुखानी के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें -   श्रावणी उपाकर्म और संस्कृत दिवस पर गूंजा संस्कृत का गौरव, शिक्षाविद् चंद्रशेखर भट्ट सम्मानित

मुख्यमंत्री यहां भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एफटीआई हेलीपैड से देहरादून होंगे रवाना
मुखानी के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री करीब 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। लगभग 4:40 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गौलापार में क्रीड़ा विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को दौरे का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440