एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती हुए 3 कोरोना पाजीटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना से पाजीटिव हुए तीनों को पंतनगर से लाकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इसके लिए तीनों को विशेष वार्ड में भर्ती करा दिया गयाहै। डाक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। उनको सर्दी व सुकाम के लक्षण हैं, पर उनकी तबीयत फिलहाल ठीक बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   18 जुलाई 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का पूरा राशिफल

एसटीएच प्रशासन के अनुसार अस्पताल में कोरोना के मरीजों क जांच के लिए तीन शिफ्ट में स्टाफ की तैनाती गयी है। एक शिफ्ट में जहां एक चिकित्सक होंगे, वहीं नर्स व वार्ड ब्वाय की ड्यूटी होगी। इसके साथ जुनियर चिकित्सक भी इसमें सहयोग करेंगे। सुशील तिवारी अस्पताल के भीतर केवल इमरजेंसी मरीज और अस्पताल कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेगा। अस्पताल में भर्ती कोई भी मरीज कोरोना वाले वार्ड की ओर न जा सकेगा। अस्पताल के भीतर के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   अब स्मार्ट मीटर पर खत्म होगा विवाद! डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा आदेश- संतुष्ट होने तक नहीं हटेगा पुराना मीटर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440