उत्तराखंड में रविवार को मिले कोरोना के 3 नये पॉजिटिव केस

खबर शेयर करें

ऋषिकेश एम्स के एक नर्सिंग ऑफिसर समेत तीन लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, कोरोना संक्रमित केसों की संख्या हुई 51, जिसमें से 28 लोग हुए स्वस्थ्य

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में रविवार को दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उक्त जानकारी कोविड-19 पर हेल्थ बुलेटिन रविवार को जारी रात्रि 9 बजे की रिपोर्ट से मिली है। यह दोनों मरीज देहरादून जिले से है। राज्य में अब कोरोना संक्रामितों का आंकड़ा 48 से बढ़कर 51 पहुंच गया है। जिसमें 28 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन और मामलो सामने आए हैं। एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी आईपीडी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर और दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसूता महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दून की आजाद कॉलोनी निवासी संक्रमित महिला ने एक दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। वहीं तीसरा संक्रमित मरीज पॉजिटिव महिला का पति बताया जा रहा है।  इन तीन संक्रमित मामलों को मिला कर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 51 पहुंच गई है।

बता दें कि एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी विभाग की आईपीडी में कार्यरत बापू ग्राम निवासी 28 वर्ष के नर्सिंग ऑफिसर कोरोना संक्रमित मिले हैं। 24 अप्रैल को नर्सिंग ऑफिसर में खांसी जुकाम के लक्षण आए थे। तबीयत खराब होने पर 25 अप्रैल को एम्स में सैंपल की जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस नर्सिंग स्टाफ के किसी अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण होने की आशंका है। संस्थान ने ऐहतियात के तौर पर यूरोलॉजी आईपीडी में कार्यरत सभी स्टाफ मेंबर्स की कोविड19 स्क्रीनिंग व टेस्टिंग करनी शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों का सैंपल लिया जा रहा है। साथ ही यूरोलॉजी आईपीडी में भर्ती मरीजों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इन मरीजों को कोविड19 टेस्टिंग रिपोर्ट में नेगेटिव पाए जाने पर ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जायेगा।

वहीं, दून मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती आजाद कॉलोनी निवासी 32 वर्ष की महिला में भी कोरोना का संक्रमण मिला है। महिला का प्रसव कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधन के बीच कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है।  अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर और महिला और उसके पति में संक्रमण की वजह का पता किया जा रहा है। तीनों मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की मेडिकल जांच कर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

देहरादून जिले से रविवार को 3 मरीज आने से अब 25 से बढ़कर मरीजों की संख्या 28 हो गयी है। वर्तमान में राज्य में सबसे ज्यादा संख्या वाला जिला देहरादून है। जबकि नैनीताल जिले में 10, उधमसिंह नगर में चार, हरिद्वार में सात, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रामित रोगी हैं। लेकिन इनमें से 26 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस समय देहरादून में 13, हरिद्वार में 6 व नैनीताल में 3 कोरोना संक्रामित केस हैं। लेकिन इनमें से 28 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

रविवार को यानि आज राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक लैब में 254 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 251 निगेटिव और 3 केस पॉजिटिव हैं। राज्यभर से 5277 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 4675 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 348 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440