यहां गिरी 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जेसीबी, चालक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बड़कोट से विकासनगर आ रही रही एक जेसीबी जूडो से करीब 1 किलोमीटर आगे लखवाड़ की ओर यमुनोत्री मार्ग पर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गई। इस हादसे में जेसीबी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय विकासनगर भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली की जूडो के पास यमुनोत्री मार्ग पर एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष कालसी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की जूडो से करीब 1 किलोमीटर आगे लखवाड़ की ओर यमुनोत्री मार्ग पर एक जेसीबी नंबर यूके 07 सीबी 1737 सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी हुई थी। दुर्घटना के समय जेसीबी में चालक विशाल पुत्र अजय, उम्र 24 वर्ष, मूल निवासी नेपाल हाल निवासी बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी सवार था, जो जेसीबी से छिटक कर करीब 100 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय विकासनगर भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार विशाल नेपाली मूल का युवक है, जो वर्तमान में जेसीबी स्वामी के साथ ही बड़कोट उत्तरकाशी में रह रहा था। जेसीबी बड़कोट से विकासनगर आ रही थी। जेसीबी स्वामी बृजमोहन निवासी बड़कोट उत्तरकाशी को पुलिस ने दुर्घटना की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440