311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों को रवाना किया गया केदारनाथ यात्रा पर, पशुपालन विभाग की निगरानी में शुरू हुआ संचालन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बीमार पशुओं की शिकायतों के बाद अब यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रविवार को रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर 311 स्वस्थ घोड़ा-खच्चरों को श्रीकेदारनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और फिट पाए जाने के बाद ही इन्हें यात्रा के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि हाल ही में बीमार और थके हुए घोड़ा-खच्चरों के संचालन की शिकायतें मिली थीं, जिसके चलते उनके संचालन पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। अब विभाग ने चिकित्सकों की निगरानी में केवल स्वस्थ पशुओं का संचालन सुनिश्चित किया है।

यात्रा व्यवस्था के अंतर्गत चार स्थानों पर बुकिंग केंद्र बनाए गएकृगौरीकुंड से सर्वाधिक 232 घोड़ा-खच्चर, लिंचौली से 38, भीमबली से 21 और केदारनाथ से 20 पशु रवाना किए गए।

मंत्री बहुगुणा ने आश्वासन दिया कि श्रीकेदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पशुपालन विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440