राज्य में शुक्रवार को मिले कोरोना के 313 नए केस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को कोरोना के 313 नए केस मिले है। अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 11615 हो गयी है, जिसमें 7502 मरीज स्वास्थ्य हो चुके है। जबकि 3924 केस एक्टिव हैं। शुक्रवार को 488 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गये। जबकि चार मरीजों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को कुल 313 कोरोना के नए केसों में से सबसे ज्यादा ज्यादा हरिद्वार से 122 केस, 73 देहरादून तथा नैनीताल में 54 नये केस सामने आये है। जबकि टिहरी से 23, उधमसिंह नगर से 24, बागेश्वर व पिथौरागढ़ से दो-दो, चंपावत से पांच, उत्तरकाशी से छह, चमोली व पौड़ी से एक-एक पॉजिटिव केस आये हैं।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 147 पहुंच गया है। जिसमें में दून मेडिकल कालेज में 77 वर्षीय पुरूष, हल्द्वानी में 86 वर्ष के पुरूष तथा पिथौरागढ़ में दो 52 वर्षीय पुरूषों की मौत हुई है।
बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत पहुंच गई है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत से बढ़ कर 5.00 प्रतिशत पर पहुंची है। नैनीताल जिले की सबसे अधिक संक्रमण दर 8.02 प्रतिशत है। अब रोजाना औसत छह हजार सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है। प्रदेश में अब तक 2.17 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है और संक्रमित मामलों का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है। पर्वतीय जिलों की तुलना में मैदानी जिले नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून जिले में संक्रमण की दर अधिक है। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि मैदानी जिलों में संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। वहीं, पहाड़ों में संक्रमण दर काफी कम है।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440