नंदा गौरा योजना से वंचित 33216 बालिकाओ को मिलेगा लाभ, सीएम ने की विस सत्र में घोषणा

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में नंदा गौरा योजना से वर्ष 2015-16 व 2016-17 के वंचित 33216 बालिकाओं को लाभ शीघ्र ही मिलने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन घोषणा की कि वर्ष 2015-16 व 2016-17 में गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं, जिनके आवेदन प्राप्त थे, उन्हें सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये वांछित आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं व वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह गई थीं। इस प्रकार कुल 33216 बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ देने के लिये 49.42 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाने का संकल्प, वंदे मातरम् ग्रुप की मुहिम बनी मानवता की मिसाल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440