पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहन सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। जनपद में संदिग्ध वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सघन चेकिंग और पैदल गश्त के दौरान उन बाइक चालकों को चिन्हित किया गया जो बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। कार्रवाई के दौरान कुल 35 बाइकों को सीज किया गया।

कुंवरपुर चौकी क्षेत्र में 15 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 6 बाइकें अभी भी चौकी परिसर में निरुद्ध हैं। वहीं थाना चोरगलिया क्षेत्र में 20 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 12 बाइकें अब भी थाने में खड़ी हैं।

अभियान के दौरान कई मामलों में अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आई। देखने में आया कि बच्चे घरों में बिना नंबर वाली बाइकें खड़ी करते हैं और परिवार के लोग इस पर आपत्ति नहीं जताते। ऐसी लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी घटना या अपराध का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 25 सितम्बर 2026, शुक्रवार अनंत चतुर्दशी आज, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सड़क पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440