समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 38 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 438 हो गई है। प्रदेश में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें से 79 मरीज सही हो चुके हैं। बुधवार को मिले मरीजों में देहरादून में तीन, हरिद्वार में छह, पौड़ी गढ़वाल में 13 और टिहरी में 16 संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होने वाले बुलेटिन में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि एम्स के अलावा दून मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में हजारों सैंपलिंग की जांच चल रही है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ाने से संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण की दर 2.14 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। पिथौरागढ़ जिले में 14 संक्रमित मरीजों में छह दिल्ली, चार जालंधर, तीन चंडीगढ़ और एक मुंबई से आया है। नैनीताल जिले में दिल्ली से लौटे 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हरिद्वार जिले में छह संक्रमित मिले। इसमें एक सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स और चार स्थानीय मजदूर मिले।
छठा संक्रमित 9 साल का बच्चा है, जो मुंबई से ट्रेन से आया था। देहरादून में निजी पैथोलॉजी लैब से तीन सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक मरीज मेरठ का है। जबकि एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती था। तीसरा मरीज संक्रमित के संपर्क में आया है। ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मरीज मुंबई से आए थे। टिहरी जिले में छह नए संक्रमित मरीज मिले। इन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। वहीं, अल्मोड़ा में मुंबई से आए तीन मरीज संक्रमित मिले।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


